रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) मुजफ्फरपुर के सौजन्य से सोमवार को पारू प्रखंड अंतर्गत चक्की सोहागपुर, चांदकेवारी, बिशुनपुर सरैया पंचायत में रवि किसान चौपाल 2022 का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से कृषि उद्यान व आत्मा के योजनाओं के बारे में किसानो को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) विक्की कुमार द्वारा मृदा स्वास्थ कार्ड आधारित खेती, बीज उपचार, बीज परीक्षण, बीज योजना, फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण योजना, जल जीवन हरियाली, आत्मा अंतर्गत समूह गठन, किसान पाठशाला, किसान पुरस्कार, विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, आदि विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई।
इस मौके पर कृषि समन्वयक आदित्य रंजन, राकेश कुमार, मुखिया चंदन कुमार सहनी, पंचायत समिति सदस्य शुभनाथ राय, किसान सलाहकार मनोज सिंह, वार्ड सदस्य-3 चंदा देवी, रौशन कुमार, चित्रांस शारदे रंगमंच नुक्कड़ नाटक टीम लीडर संजय कुमार और पंचायत के सैकड़ों किसान शामिल हुए।
इधर, चांदकेवारी पंचायत के किसान क्लब के सदस्य रामश्रय राय, शम्भू भगत, प्रमोद भगत, उमाकांत कुमार, दिनेश दास, रघुवर कुमार, लालती देवी, अनीता देवी, मालती देवी, सिकेश कुमार वार्ड सं 10 के वार्ड सदस्य मो. नसीम के साथ-साथ अन्य किसान उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में चक्की सुहागपुर के मुखिया श्री चंदन सहनी ने कहा कि सरकार के साथ-साथ आम किसानों को भी खेती-किसानी की समस्या से उबरने के लिए अपने बलबूते कुछ करना होगा, तभी जाकर कृषि में क्रांति आएगी। आत्मा के तकनीकी प्रबंधन विक्की कुमार ने किसान कल्ब, किसान पाठशाला आदि के बारे में जानकारी दी।
.jpeg)
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ